image

1:15

Keto die क्या है? Weight Loss और Health Benefits के लिए सही या गलत?

Ketogenic Diet क्या है?Ketogenic Diet, जिसे अक्सर "keto diet” कहा जाता है, इसमें carbohydrate की मात्रा को बहुत कम कर दिया जाता है और वसा (fat) की मात्रा को बढ़ा दिया जाता है। Keto Diet कुछ वर्षों से वजन घटाने और अन्य काफी health benefits के लिए काफी popular हो गया है।Ketogenic diet का मुख्य उद्देश्य calories या portion size को कम करना नहीं है बल्कि कुछ खाने पीने की चीज़ों पर प्रतिबन्ध लगाना है ताकि शरीर ऊर्जा (energy) की ज़रुरत को पूरा करने के लिए glucose की बजाय fat को metabolize करने लगे।वजन घटाने के लिए हम तो glucose की मात्रा को सीमित करते हैं, लेकिन हमारा दिमाग जो कि glucose को store नहीं कर सकता, उसको एक दिन में लगभग 120 ग्राम glucose की ज़रुरत होती है इसलिए वो glucose की मांग करने लगता है। जब भी हम उपवास रखते हैं या फिर जानबूझकर बहुत कम carbohydrates खाते हैं तो शरीर सबसे पहले liver में से stored glucose निकालता है। अगर यह 3-4 दिनों तक चलता रहे तो stored glucose पूरी तरह से खत्म हो जाता है और फिर शरीर वसा (fat) को primary fuel की तरह use करना शुरू देता है।Keto diet का मुख्य उद्देश्य केवल carbohydrates की मात्रा को कम करना नहीं है, बल्कि moderate amounts में protein के सेवन पर ध्यान देना भी है।Ketogenic diet में क्या खाएं:ऐसा कोई भी standard ketogenic diet नहीं है जिसमें carbohydrates, protein और fat का कोई specific ratio हो। आम तौर पर कहा जा सकता है कि इस आहार में दिन भर की calorie intake के हिसाब से लगभग 70-80% वसा (fat), 5-10% carbohydrate और 10-20% protein होता है।खाने में ये सब include करें :मांस (such as beef, pork, lamb, processed meat, and organ meta)Poultry (such as chicken, turkey or duck)Fish and shellfish (such as salmon, shrimp, and crab)अंडेयह चीज़ें सीमित मात्रा में खाएं:सलाद सब्जियाँ (जैसे कि पत्तेदार सब्जियाँ, पालक, खीरा और celery)बिना starch वाली सब्जियाँ (जैसे कि फूलगोभी, ब्रोकोली, शतावरी)फलपनीरAvocadosमक्खन, क्रीम, मायोनीज़, और तेलजैतून/ OlivesKeto diet weight loss, mental clarity, aur diabetes को manage करने में help कर सकती है, लेकिन इसे शुरू करने से पहले proper research aur consultation ज़रूर करें। हर किसी की body अलग अलग तरह से react करती है, इसलिए अपनी body के response को समझना बहुत ज़रूरी है।Source:- 1. https://www.uaex.uada.edu/publications/pdf/FSFCS102.pdf 2. https://nutritionsource.hsph.harvard.edu/healthy-weight/diet-reviews/ketogenic-diet/

image

1:15

Mediterranean Diet: क्या मेडिटेरेनियन डाइट आपके heart के लिए best है?

The Mediterranean dietअगर आप भी आज कल एक ऐसा diet plan ढूंढ रहे हैं जो आपके heart के लिए healthy हो, तो Mediterranean diet आपके लिए एक सही option हो सकता है। यह plan सिर्फ एक diet plan नहीं है, बल्कि एक तरह का lifestyle change है।देखा गया है कि Mediterranean diet काफी long term diseases के लिए अच्छी होती हैं।Mediterranean diet:Heart diseases के risk को कम करती हैHealthy body weight maintain करती हैHealthy blood pressure और blood sugar levels maintain करती हैDigestive system को support करती हैcancer के risk को कम करती हैBrain function को Improve करती हैआज, Mediterranean diet उन healthy diets में से एक है जिसको American nutrition experts भी recommend करते हैं। साथ ही इसे World Health Organization द्वारा भी एक healthy eating pattern के रूप में माना गया है।ये सब जानकर आप ये ज़रूर सोच रहे होंगे की आखिर ये Mediterranean diet है क्या और इसमें क्या खाना चाहिए।तो आइये बात करते हैं कि क्या है Mediterranean diet.Mediterranean diet में plant based foods पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है जिसमें सब्ज़ियां, whole grains, फलों,दालें , seeds और nuts, मछली और बाकी sea foods, कम fat वाले dairy products और जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग किया जाता है। Fat के लिए मक्खन या margarine की जगह जैतून के तेल (oil) recommend किया जाता है।Mediterranean diet के लिए इन 5 बातों पर ध्यान दें:ज़्यादा से ज़्यादा Plant based foods का सेवन करें। खाने में ज्यादातर सब्जियां, फल, whole grain, beans, nuts और seeds include करें।Whole grain foods जैसे गेहूं का आटा, brown rice, quinoa, oats और जौ चुनें।नियमित रूप से Seafoods खाएं: Heart diseases के खतरे को कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार मछली खाएं। Fatty मछली जैसे salmon, mackerel और tuna में omega-3 fatty acids, जो heart health के लिए अच्छे होते हैं।Healthy fats के लिए जैतून का तेल चुनें क्योंकि इसमें antioxidants होते हैं जो heart health के लिए अच्छे होते हैं और कुछ बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। खाना पकाने के लिए जैतून के तेल का उपयोग करें।मिठाई की जगह फल खाएं। फलों में fiber और antioxidants होते हैं जो आपके लिए healthy होते हैं।Mediterranean diet में क्या खाने से बचें ?Added sugar वाली चीज़ें ना खाएं, जैसे कि baked products, ice creams और कुछ healthy granola barsAdded sugar वाली drinks, जिसमें packaged फलों का रस और soda आते हैं।बीयर और शराब।Refined अनाज, जैसे कि white bread और white rice।Highly processed foodsFatty या processed meatsMediterranean diet से होने वाले संभावित health concernsकुछ लोगों के लिए Mediterranean diet से कुछ health related concerns हो सकती हैं, जैसे:जैतून के तेल और nuts खाने से वजन बढ़ सकता है।Iron के levels में कमी होना। Mediterranean diet के साथ कुछ ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जो कि Vitamin C में भरपूर हों जिससे iron आसानी से absorb हो सके।Dairy products कम खाने की वजह से calcium का level कम हो सकता है। अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें कि क्या आपको calcium supplements भी लेने चाहिए ।Source:- 1 https://my.clevelandclinic.org/health/articles/16037-mediterranean-diet 2. https://hopkinsdiabetesinfo.org/5-tips-to-take-from-the-mediterranean-diet/

image

1:15

Omega-3 खाने से body में क्या बदलाव होते हैं?

क्या आप जानते हैं कि हमारे दिमाग, दिल और आँखों को healthy रखने में Omega-3 fatty acids का बहुत बड़ा role होता है? लेकिन हमारा शरीर Omega-3 खुद नहीं बना सकता! इसलिए ये बहुत ज़रूरी है कि हम इसे अपनी diet में include करें।Omega-3 के 5 ऐसे फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप Omega 3 fatty acids को अपनी diet में include करने से रोक नहीं पाएंगे।बच्चों के Brain development के लिए ज़रूरीबच्चों के brain development के लिए Omega-3 fatty acids बहुत जरूरी होते हैं। यह brain cells को मजबूत बनाते हैं, जिससे memory और learning capability improve होती है। Pregnancy के दौरान Omega 3 fatty बच्चे के vision और cognitive development में भी मदद करता है।Omega-3 को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।दिल की बीमारियों से बचाता हैOmega-3 bad cholesterol और triglycerides को कम करने में मदद करता है, जिससे heart attack का खतरा कम हो जाता है। Omega 3 हमारे खून को गाढ़ा होने से रोकता है, जिससे खून के थक्के (blood clots) नहीं बनते और blood pressure भी normal रहता है।Autoimmune Diseases में मददगारAutoimmune diseases तब होती हैं जब शरीर का immune system अपने ही healthy cells पर हमला करने लगता है। Omega-3 fatty acids हमारे immune system को balance करते हैं, जिससे शरीर की सूजन कम हो जाती है और जोड़ों के दर्द और अकड़न में राहत मिलती है। Arthritis, lupus या दूसरी autoimmune diseases में Omega 3 fatty acids को diet में include करने से बहुत मदद मिलती है।Depression और Anxiety से राहतResearches के अनुसार, Omega-3 fatty acids हमारे mood को बेहतर बनाते हैं। यह Serotonin और Dopamine जैसे neurotransmitters को बढ़ाते हैं, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। इसके अलावा, यह brain cells के बीच communication को improve करते हैं, जिससे mental health भी बेहतर होती है।Asthma के खतरे को कम करता हैजो बच्चे Omega-3 rich diet खाते हैं, उनमें Asthma का खतरा कम होता है क्योंकि यह lungs की सूजन को कम करता है। Asthma से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए Omega 3 fatty acids diet में include करना एक बहुत ही अच्छा option है।Source:- 1. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK564314/2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3262608/3. https://www.mkuh.nhs.uk/wp-content/uploads/2024/09/BDA-Omega-3.pdf4. https://www.webmd.com/healthy-aging/omega-3-fatty-acids-fact-sheet5. https://www.webmd.com/drugs/2/drug-17804/omega-3-oral/details

image

1:15

Winter Superfoods: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए ज़रूर खाएँ ये 5 Healthy Veggies!

आज हम बात करते हैं सर्दियों की 5 सब्जियों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं:पत्ता गोभी (Cabbage)पत्ता गोभी में कुछ ऐसे पोषक तत्व (nutrients) पाए जाते हैं जो ठंड के मौसम में आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो ना सिर्फ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाता है बल्कि शरीर को सर्दी और खांसी से लड़ने में भी मदद करता है। पत्ता गोभी में मौजूद फाइबर (fiber) पाचन (digestion) को सुधारने में मदद करता है।गाजर (Carrots)गाजर में बीटा-कैरोटीन (beta-carotene) नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। विटामिन A न केवल आपकी आंखों की रोशनी को तेज़ करता है, बल्कि यह आपकी त्वचा (skin) को भी चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है। तो, अपनी त्वचा को सर्दियों की ठंडी और रूखी हवा से बचाने के लिए गाजर ज़रूर खाएं।चुकंदर (Beetroot)चुकंदर में आयरन (iron) और प्राकृतिक नाइट्रेट्स (natural nitrates) पाए जाते हैं, जो आपके रक्त प्रवाह (blood circulation) को बेहतर करते हैं। इससे आपके शरीर को अधिक ऊर्जा (energy) मिलती है और ठंड के कारण होने वाली सुस्ती भी कम होती है। इसके अलावा, चुकंदर खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ती है, जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करती है।कद्दू (Pumpkin)कद्दू में दो ज़रूरी विटामिन्स: विटामिन A और विटामिन C पाए जाते हैं, जो त्वचा को सर्दियों की रूखापन (dryness) से बचाते हैं और स्वस्थ रखते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) भी होते हैं, जो शरीर को संक्रमण (infections) से लड़ने में मदद करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाते हैं। इसलिए सर्दियों में सर्दी और जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए कद्दू ज़रूर खाएं।सरसों (Mustard Greens)सरसों में विटामिन K और कैल्शियम (calcium) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) शरीर को विषाक्त पदार्थों (toxins) और संक्रमण (infections) से बचाते हैं। सरसों पाचन (digestion) के लिए भी अच्छा होता है और ठंड में शरीर को गर्माहट देता है।सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 सब्ज़ियों को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।Source:- 1. https://health.clevelandclinic.org/5-foods-for-winter-weather2. https://health.clevelandclinic.org/heres-how-to-make-a-healthy-winter-meal-plan3. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6544626/4. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24377584/5. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5622774/

image

1:15

गले में दर्द और सूजन का कारण! Tonsillitis Symptoms, Causes & Treatment!

Tonsillitis आपके गले के पिछले हिस्से में दोनों तरफ soft tissues की दो छोटी गांठ होती हैं। Tonsillitis तब होता है जब आपके Tonsils infect हो जाते हैं। जब Tonsils infect हो जाते हैं, तो वो सूज जाते हैं और उनमें दर्द भी होता है और इस condition में कुछ भी निगलने में दर्द होता है।आमतौर पर Tonsillitis का पहला symptom होता है गले में खराश। इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर ज़्यादातर आपके गले की लाली और सूजन के लिए जांच करते हैं और साथ ही:बुखार, खांसी, बहती नाक, दाने या पेट दर्द जैसे अन्य लक्षणों के लिए पूछते हैं। इससे उन्हें बाकी conditions को rule out करने में मदद मिल सकती है।Infection के किसी भी लक्षण के लिए आपके कान और नाक की जांच करते हैं।आपकी गर्दन के किनारों को छू कर महसूस करते हैं कि कहीं आपके lymph nodes सूजे हुए तो नहीं हैं।एक बार Tonsillitis का diagnosis होने के बाद, treatment plan tonsils के कारण पर निर्भर करता है।Tonsillitis को लेकर और clarity चाहिए? हमारा trusted health assistant आपकी मदद को तैयार है – सिर्फ Ask Medwiki पर।Tonsillitis का इलाज:हालांकि viral Tonsillitis और bacterial Tonsillitis के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं लेकिन उनके treatments अलग अलग होते हैं। Tonsillitis का treatment इस प्रकार किया जा सकता है:कुछ दवाइयां:अगर यह एक bacterial infection है, तो आपका डॉक्टर penicillin, clindamycin या फिर cephalosporin जैसी antibiotics लिख सकता है। आपके डॉक्टर के instructions को ज़रूर follow करें और antibiotic का course ज़रूर पूरा करें, चाहे आपको कुछ दिनों में आराम मिलने लगा हो। यदि आप बीच में course छोड़ देते हैं, तो infection और खराब हो सकता है या आपके शरीर के किसी और हिस्से में फैल सकता है।अगर आपको बहुत ज़्यादा दर्द हो तो आपका डॉक्टर इस गले की खराश में मदद के लिए ibuprofen या acetaminophen जैसे over the counter pain killers prescribe कर सकता है।सर्जरी:यदि आपको बार-बार Tonsillitis की परेशानी हो जाती हो, तो आपका डॉक्टर Tonsillectomy (tonsillitis की surgery) कर सकता है। यह आपके tonsils को surgery के माध्यम से remove करने का तरीका है।Tonsil को हटाने के लिए commonly metal के tools का use किया जाता है (इसे "cold steel" Tonsillectomy भी कहा जाता है)। लेकिन इस तरह से होने वाली सर्जरी से patient को काफी blood loss और दर्द होता है। इसी blood loss और दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर कई सालों से अलग अलग तरह की surgeries का उपयोग कर रहे हैं। जैसे कि :Bipolar radiofrequency ablation (coblation)Bipolar electrodissection (electrocauterization or electrocautery)Harmonic scalpelMicrodebrider-assisted partial tonsillectomyDiathermyLaser surgeryCryosurgeryइनमें से किसी भी तरीके से Tonsillitis को हटाया जा सकता है लेकिन सही diagnosis और treatment plan के लिए डॉक्टर से consult करना ज़रुरी है।Source:-1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10597714/ 2. https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/21146-tonsillitis

image

1:15

कान में लगातार बजती आवाज़: टिनिटस के बारे में पूरी जानकारी!

कभी-कभी ऐसा अनुभव होना कि कान में आवाज़ सुनाई दे रही है जबकि आसपास कोई ध्वनि नहीं है, बहुत ही परेशान करने वाला हो सकता है। कई लोग इसे लगातार घंटी बजने, भिनभिनाहट या कान में buzzing जैसी आवाज़ के रूप में महसूस करते हैं। यह स्थिति, जिसेटिनिटस कहा जाता है, कई लोगों के लिए लगातार और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती है। कभी-कभी कान में थोड़ी देर के लिए आवाज़ सुनाई देना सामान्य होता है और यह जल्दी चली जाती है, लेकिन लंबे समय तक टिनिटस रहनानींद, ध्यान और रोजमर्रा के कामकाज पर गंभीर असर डाल सकता है। इसलिए इसका अर्थ, कारण और उपलब्ध उपचार विकल्पों को समझना बेहद जरूरी है।टिनिटस क्या है?साधारण शब्दों में कहा जाए तोटिनिटस का अर्थ है कि व्यक्ति बिना किसी बाहरी स्रोत के आवाज़ महसूस करता है। यह अनुभव हर व्यक्ति में अलग हो सकता है। कुछ लोग उच्च स्वर वाली घंटी सुनते हैं, जबकि कुछ लोग गहरी हुम या स्थिर buzzing जैसी आवाज़ सुनते हैं। इसके अलावा, यह आवाज़ कभी-कभी आती है और कभी लगातार रहती है, जिससे ध्यान केंद्रित करना और आराम करना मुश्किल हो जाता है। महत्वपूर्ण यह है कि टिनिटस स्वयं कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर में किसी समस्या या श्रवण प्रणाली में बदलाव का संकेत हो सकता है।कान में सामान्य शोर औरटिनिटस में फर्क करना जरूरी है। सामान्य कान की आवाज़ या अस्थायी ध्वनि थोड़े समय के लिए होती है और जल्दी समाप्त हो जाती है, जबकि टिनिटस लगातार बनी रहती है और अक्सर ध्यान देने की जरूरत होती है।टिनिटस का अनुभव कैसा होता है?टिनिटस का अनुभव व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। कुछ लोग इसे केवल एक कान में हल्की घंटी की तरह महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे इतनी तेज़ और लगातार आवाज़ के रूप में महसूस करते हैं कि बातचीत करना या ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई लोगों ने बताया है कि यह आवाज़ उनके हृदय की धड़कन के साथ तालमेल में पल्पेटिंग जैसी लगती है, जबकि कुछ को कम आवृत्ति की गूंज सिर के अंदर से आती महसूस होती है। यह आवाज़ अक्सर शांत वातावरण में ज्यादा महसूस होती है, जिससे रात में सोते समय या अकेले समय में परेशानी बढ़ जाती है।टिनिटस के सामान्य कारणटिनिटस के कारण जानना उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। श्रवण क्षमता में कमी इसके मुख्य कारणों में से एक है। उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता घटने से टिनिटस होने की संभावना बढ़ जाती है। लंबे समय तक तेज आवाज़ सुनना या कान की चोट भी इसका कारण बन सकती है। इसके अलावा, कान में संक्रमण, तरल पदार्थ का जमाव या कान की मैल भी श्रवण प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है और टिनिटस पैदा कर सकती है।कुछ दवाइयाँ जैसे एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर और कीमोथेरपी दवाइयाँ टिनिटस को ट्रिगर कर सकती हैं। अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह,थायरॉइड विकार और परिसंचरण संबंधी समस्याएँ भी श्रवण पथ को प्रभावित कर सकती हैं। मानसिक तनाव और थकान भी टिनिटस को बढ़ा सकती है। लगातार तनाव में रहने से आवाज़ अधिक परेशान करने वाली लग सकती है।टिनिटस का इलाजबहुत से लोग टिनिटस से जूझते समय अलग-थलग महसूस करते हैं, लेकिन राहत पाना संभव है। अक्सर लोग पूछते हैं,मैंने अपने टिनिटस को कैसे ठीक किया। टिनिटस के लिए कोई सार्वभौमिक इलाज नहीं है, लेकिन कई रणनीतियाँ मददगार साबित हुई हैं।साउंड थेरेपी एक प्रभावी तरीका है। पृष्ठभूमि में हल्की आवाज़, व्हाइट नॉइज़ मशीन या प्राकृतिक ध्वनियों का उपयोग टिनिटस की तीव्रता को कम करने में मदद करता है। श्रवण क्षमता कम होने परहियरिंग एड्स बाहरी आवाज़ों को बढ़ाकर टिनिटस पर ध्यान कम कर सकते हैं।जीवनशैली में बदलाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग, ध्यान, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन से राहत मिलती है। कैफीन, शराब और धूम्रपान की मात्रा कम करने से भी मदद मिलती है। पेशेवर मार्गदर्शन भी जरूरी है। ENT विशेषज्ञ या ऑडियोलॉजिस्ट से परामर्श टिनिटस के ट्रिगर्स और उपचार के विकल्पों को समझने में मदद करता है।टिनिटस का निदानसही निदान यह तय करने में मदद करता है कि आवाज़ टिनिटस है या अन्य श्रवण समस्या। डॉक्टर सबसे पहले मरीज का इतिहास लेते हैं, जिसमें आवाज़ का प्रकार, अवधि और जीवन पर प्रभाव शामिल होता है। इसके बाद सुनने की जांच की जाती है ताकि श्रवण क्षमता और श्रवण पथ में किसी भी प्रकार की क्षति का पता लगाया जा सके। इमेजिंग स्कैन कान या मस्तिष्क की संरचनात्मक समस्याओं की जांच करता है। ब्लड टेस्ट थायरॉइड या मधुमेह जैसी स्थितियों को बाहर करने में मदद करते हैं।टिनिटस उपचार के उपायटिनिटस के लिए कोई एकल उपचार सभी पर काम नहीं करता। यह अक्सर विभिन्न उपायों के संयोजन से प्रबंधित किया जाता है। साउंड थेरेपी, चिकित्सा उपकरण, संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी और जीवनशैली सुधार प्रमुख उपाय हैं।साउंड थेरेपी में हल्का पृष्ठभूमि संगीत, विशेष टिनिटस मास्कर्स और व्हाइट नॉइज़ मशीन शामिल हैं। हियरिंग एड्स उन लोगों के लिए मददगार हैं जिनकी श्रवण क्षमता कम है। संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (CBT) मानसिक समर्थन देती है और टिनिटस की आवाज़ से निपटने के तरीके सिखाती है।जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव जैसे नियमित नींद, संतुलित आहार, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज, जोरदार शोर वाले वातावरण से बचाव और कानों की सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं। ये बदलाव टिनिटस की तीव्रता को कम करने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।गलत धारणाओं का खंडनबहुत से लोग सोचते हैं कि टिनिटस हमेशा गंभीर बीमारी का संकेत है या इसका तुरंत इलाज संभव है। हालांकि कई मामलों में टिनिटस सौम्य होती है और इसका प्रबंधन विभिन्न उपायों के संयोजन से किया जाता है। केवल बुजुर्ग ही इसका अनुभव करते हैं यह भी गलत धारणा है। टिनिटस किसी भी उम्र में हो सकती है, विशेषकर शोर या तनाव के कारण।पेशेवर मदद कब लेंयदि टिनिटस लगातार नींद, ध्यान या दैनिक जीवन में बाधा डाल रही हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। कान में दर्द या तरल पदार्थ का बहना, अचानक शुरू हुई या तेज़ होती आवाज़, सुनने में कमी, चक्कर या संतुलन की समस्या, उच्च रक्तचाप या मधुमेह के लक्षण दिखाई देने पर जल्दी मूल्यांकन जरूरी है।टिनिटस के साथ जीवनटिनिटस का प्रबंधन केवल आवाज़ को खत्म करने के बारे में नहीं है, बल्कि इसके बावजूद जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के बारे में है। नियमित चिकित्सा, जीवनशैली सुधार, साउंड थेरेपी और तनाव प्रबंधन से कई लोग अपने दैनिक कामकाज और नींद के पैटर्न पर नियंत्रण वापस पा लेते हैं। टिनिटस की तीव्रता, ट्रिगर्स और समय को नोट करना पैटर्न समझने और प्रबंधन को आसान बनाने में मदद करता है।निष्कर्षटिनिटस, यानी कान में लगातार बजती आवाज़, एक ऐसा लक्षण है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है।टिनिटस का अर्थ, इसके कारण और उपलब्धटिनिटस उपचार विकल्पों को समझना व्यक्तियों को अपनी स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाता है। हालांकि यह आवाज़ परेशान करने वाली और मानसिक रूप से थकाने वाली हो सकती है, पेशेवर मदद के साथ जीवनशैली में सुधार, साउंड थेरेपी और तनाव प्रबंधन को मिलाकर आराम और जीवन की गुणवत्ता को काफी बढ़ाया जा सकता है। प्रारंभिक मूल्यांकन और लगातार अपनाए जाने वाले उपाय लंबे समय तक प्रबंधन की नींव बने रहते हैं। विस्तृत जानकारी के लिएMedWiki देखें |अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न1.क्या टिनिटस का इलाज संभव है?हाँ, कई लोग जीवनशैली सुधार, साउंड थेरेपी और चिकित्सकीय मदद के जरिए राहत पाते हैं। हालांकि पूरी तरह की “कुरिंग” हर किसी के लिए अलग हो सकती है।2.टिनिटस और कान में सामान्य शोर में क्या अंतर है?कान में सामान्य शोर अस्थायी होती है और जल्दी खत्म हो जाती है, जबकि टिनिटस लगातार या लंबे समय तक महसूस होती है।3.क्या टिनिटस केवल बुजुर्गों में होता है?नहीं, यह किसी भी उम्र में हो सकता है। उम्र बढ़ने पर सुनने की क्षमता घटने से संभावना बढ़ सकती है।4.कान में बजने वाली आवाज़ के लिए किस डॉक्टर से संपर्क करें?ENT विशेषज्ञ या ऑडियोलॉजिस्ट से संपर्क करना उचित है।5.टिनिटस के मुख्य कारण क्या हैं?लंबे समय तक तेज आवाज़ सुनना, कान की चोट, सुनने की कमी, कुछ दवाइयाँ, उच्च रक्तचाप और तनाव इसके मुख्य कारण हैं।6.क्या टिनिटस दर्दनाक है?टिनिटस स्वयं दर्द नहीं देता, लेकिन लगातार सुनाई देने वाली आवाज़ से मानसिक तनाव, नींद की समस्या और ध्यान में कमी हो सकती है।7.घरेलू उपाय क्या मदद कर सकते हैं?शोर से बचाव, साउंड थेरेपी, तनाव प्रबंधन, पर्याप्त नींद लेना, और कैफीन या शराब की मात्रा कम करना मदद कर सकते हैं।

image

1:15

क्या आपके कान में भी दर्द हो रहा है? कान दर्द के 5 आम कारण!

कान का दर्द कई कारणों से हो सकता है, और यह जानना ज़रूरी है कि आपको कान दर्द क्यों हो रहा है ताकि आप इसे ठीक कर सकें।कान के दर्द के कुछ आम कारण हैं:कान खुद को सुरक्षित रखने के लिए वैक्स या मैल बनाता है, लेकिन कभी-कभी यह मैल जम जाता है और कान में ही फ़सकर रह जाता है। इससे दर्द हो सकता है या सुनने में दिक्कत हो सकती है। कान साफ़ करने के लिए कभी भी कॉटन स्वैब का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह मैल को और अंदर धकेल देता है। आप इसे ठीक करने के लिए, कान के मैल को नरम करने वाले ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।जब आप प्लेन में सफ़र कर रहे होते हैं या लिफ्ट में जाते हैं, तो कान में दबाव तेज़ी से बदल जाता है। इससे कानों में दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए प्लेन के टेकऑफ़ और लैंडिंग के समय च्युइंगगम चबाएं या जम्हाई लें। यह कान में पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद करता है।अगर पानी कान में फंस जाता है तो इन्फेक्शन हो सकता है। इससे कान में खुजली, सूजन या पस भी हो सकता है। इसे रोकने के लिए नहाने के बाद कानों को सूखा रखें।सर्दी या एलर्जी के कारण आपका साइनस सूज सकता है और मिडिल ईयर को ब्लॉक कर सकता है। इससे कान में दर्द हो जाता है।कभी-कभी कान का दर्द वास्तव में दांत की समस्या या जबड़े के दर्द (टीएमजे) के कारण होता है। इन दिक्कतों की वजह से कान के आसपास दर्द महसूस हो सकता है।अगर कान का दर्द ज़्यादा दिनों तक रहता है, और इसके साथ बुखार या गले में खराश लगे तो, तो एक ENT स्पेशलिस्ट को ज़रूर दिखाएँ।Source:- 1. https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/earache-ear-pain2. https://www.webmd.com/cold-and-flu/ear-infection/why-does-ear-hurt3. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/29365233/4. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK227/5. https://www.nhs.uk/conditions/earache/

image

1:15

क्या आप भी bloating से परेशान हैं? Bloating कम करने के लिए Foods!

अगर आप भी bloating से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये foods अपने ख़ाने में शामिल करना ना भूलें।बथुआ के बीज (Quinoa) बथुआ का बीज एक whole grain है जिसमें काफी fiber होता है। Fiber आपके खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है, जिससे bloating भी कम होती है। आप बथुआ के बीज को सलाद और सूप में डाल सकते हैं या चावल की जगह भी खा सकते हैं।जई (Oat) जई में beta-glucan नाम का एक soluble fiber होता है। अगर आप अपना दिन एक tasty oatmeal से शुरू करते हैं, तो ये आपके पाचन को improve करता है, आपको bloating से बचाता है और आपके cholesterol levels को भी manage करता है। ये breakfast के लिए एक perfect option है।ग्रीन टी (Green Tea) इसमें catechins नाम का एक antioxidant होता है जो आपके शरीर को खाना पचाने में मदद करती है। और तो और इसे पीने से आपको bloating में भी काफ़ी राहत मिल सकती है। इसलिए इसे सुबह या भोजन के बाद ज़रूर पिएँ।अनानास (Pineapple) इसमें bromelain enzyme होता है जो आपके शरीर के inflammation को कम करने, protein को breakdown करने और ख़ाने को पचाने में मदद करता है। इससे पाचन आसान हो जाता है और bloating भी काफ़ी हद तक कम हो जाती है।तरबूज़ (Watermelon) तरबूज़ को natural diuretic कहा जाता है क्यूँकि इसमें बहुत सारा पानी होता है, जो आपको hydrated रखता है। Hydrated रहने से bloating कम हो जाती है। इतना ही नहीं, तरबूज़ आपके शरीर से extra salt बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे आपको हल्का महसूस होता है।अजवाइन के पत्ते और डंठल (Celery) इसमें 95% पानी होता है, जो hydration के लिए best है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद fiber और apigenin नाम का एक compound, शरीर के inflammation, constipation और bloating को ठीक करने में मदद करते हैं।खीरा (Cucumber) खीरा silica, Vitamin K और antioxidants से भरपूर होता है। इसमें मौजूद cucurbitacin नाम का एक compound आपके शरीर को hydrated रखता है और digestion भी अच्छा करता है। इस वजह से आप के शरीर में bloating भी कम होती है।अदरक (Ginger) अदरक में gingerol और shogaols नाम के bioactive compounds होते हैं जो stomach problems को ठीक करते है। ये आपके intestines को राहत देते है और खाने को पचाने में भी मदद करते है। इसलिए अदरक की चाय पीने या अदरक का एक टुकड़ा खाने से bloating कम हो सकती है।बेरीज़ (Berries) blueberries, strawberries, और raspberries में fiber और पानी काफ़ी मात्रा में मौजूद होता है। ये आपको hydrated रखते है, आपकी gut microbiome को balance करते हैं और bloating कम करने में भी help करते हैं।दही (Curd) इसमें live probiotics होते हैं जिन्हे good bacteria भी कहा जाता है। दही में मौजूद Lactobacillus और Bifidobacterium जैसे probiotics पेट की समस्याओं को कम करते हैं और bloating को रोकते हैं।Source:- 1. https://health.clevelandclinic.org/foods-that-help-with-bloating2. https://www.webmd.com/diet/ss/slideshow-foods-to-help-you-ease-bloating3. https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gas-digestive-tract/eating-diet-nutrition4. https://www.nhs.uk/conditions/irritable-bowel-syndrome-ibs/diet-lifestyle-and-medicines/5. https://www.nhs.uk/conditions/bloating/

Shorts

shorts-01.jpg

घर पर ORS बनाने का सही तरीका क्या है?

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

सांसों की बदबू कैसे दूर करें? जानिए कारण और आसान उपाय!

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

खाने के कुछ देर बाद brush करना क्यों सही होता है?

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में बेल खाना क्यों ज़रूरी है?

sugar.webp

Drx. Salony Priya

MBA (Pharmaceutical Management)