image

1:15

बच्चों के मुँह में हुए छालों को कैसे ठीक करें? आज ही आज़माये ये असरदार नुस्ख़े!

बच्चों के मुँह में हुए छाले उनके लिए काफ़ी दर्दनाक हो सकते हैं लेकिन इन्हें ठीक करने के कई असरदार उपाय भी हैं।बच्चों के मुँह में छालों के असरदार 5 घरेलू उपायएक चम्मच नमक को आधे कप गर्म पानी में डाल दें और अपने बच्चे से 30 second तक गरारे करायें। नमक छाले को साफ करता है और सूजन को भी कम करता है। इसलिए गरारे करने से आपके बच्चे के छाले जल्दी ठीक हो जाएंगे।शहद में hydrogen peroxide और antioxidants होते है। इसलिए आप अपने बच्चे के छालों पर शहद भी लगा सकते हैं। यह छालों को ठीक करने के लिए काफी helpful है, क्योंकि इसमें germ-fighting properties होती हैं। शहद छालों को बढ़ने से रोकता है और दर्द को भी कम करता है।लौंग का तेल दांत और मुँह के दर्द को ठीक करने के लिए जाना जाता है। ये छालों से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।और तो और ये छालों के आस-पास की सूजन को भी reduce करता है। आप एक cotton swab की मदद से लौंग का तेल अपने बच्चे के छालों पर लगा दे, इससे उन्हें दर्द में बहुत राहत मिलेगी।Aloe vera में aloin नाम का एक compound होता है, जिसमें anti-inflammatory properties होती है। इसलिए आप aloe vera के gel को भी छालों पर लगा सकते हैं। यह inflammation को कम और छालों को ठंडा करता है।हल्दी में curcumin होता है जो infections से fight करता है और छालों को भी ठीक करता है। इसलिए आप हल्दी का paste बनाकर उसे अपने बच्चे के छालों पर लगा सकते हैं। इससे छाला और दर्द दोनों में ही राहत मिलेगी।इन नुस्ख़ों के अलावा, अपने बच्चे को खूब पानी पिलायें, उनके मुँह को soft-bristled toothbrush से साफ करें, और उन्हें spicy ख़ाना ना खिलायें। अगर फिर भी छाला ठीक न हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।Mouth ulcer को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।Source:- 1. https://www.webmd.com/oral-health/canker-sores 2. https://www.webmd.com/oral-health/remedies-canker-sores 3. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK546251/ 4. https://www.nhsinform.scot/illnesses-and-conditions/mouth/mouth-ulcer/ 5. https://www.nhs.uk/conditions/mouth-ulcers/

image

1:15

Giloy Benefits : आपकी सेहत और ताजगी का राज | जानें इसके फायदों को!

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, हमें अपने शरीर को मज़बूत और तंदुरुस्त रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसमें गिलॉय हमारी मदद कर सकता है। यह एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है।चलिए जानतें हैं गिलॉय के कुछ फायदे।गिलॉय आपके शरीर की immunity बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में हमारा शरीर, सर्दी और बुख़ार जैसी बीमारियों से ढंग से नहीं लड़ पाता है। गिलॉय आपके शरीर को इन बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि इसमें high antioxidant content होता है।गिलॉय वज़न कम करने में भी मदद कर सकता है। इसमें दो compounds होते हैं, Adenopectin और Lectin, जो मिलके वज़न कम करने में आपकी मदद करते हैं। यह compounds शरीर से अधिक पानी निकालने में मदद करते हैं और bloating को कम करते हैं, ख़ासतौर से सर्दियों के मौसम में, जब water retention आम होता है।अगर आपको diabetes है या आप अपने blood sugar levels को लेकर परेशान हैं, तो गिलॉय का इस्तेमाल कीजिए। यह insulin sensitivity को बढ़ाकर blood sugar levels को सही करता है। गिलॉय का रोज़ इस्तेमाल करने से आपका blood sugar संतुलित रहेगा।गिलॉय का एक और फायदा है, वह है पेट साफ़ करना। यह bowel movements को सही करता है और constipation जैसी दिक्कतों को कम करता है, जो सर्दियों में ज़्यादा खाना खाने की वजह से हो सकती हैं। यह liver function को भी बेहतर करता है, ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे।सर्दियों के दिनों में ठंडे मौसम में कभी-कभी तनाव हो सकता है। गिलॉय तनाव को कम करता है। यह आपकी बुद्धि को भी बेहतर बनाता है, जिससे focus करने और alert रहने में मदद मिलती है।गिलॉय का इस्तेमाल कैसे करें?गिलॉय को आप सुबह खाली पेट लें। आप 2-4 चम्मच गिलॉय जूस को एक गिलास कुनकुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस भी मिला सकते हैं। पाचन के लिए, गिलॉय जूस को आमला जूस के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।सर्दियों के मौसम में, आप अपने ख़ाने में गिलॉय को शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं।Suggested Safety Disclaimer For Giloy:गिलोय को आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है और यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसे अपने खाने में शामिल करने से पहले चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। खासतौर से अगर आप प्रेगनेंट हैं, ब्रेस्टफ़ीडिंग कर रही हैं, या आपको कोई दूसरी बीमारी है।Source:-1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3644751/ 2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3644751/

image

1:15

Gut Health के लिए 5 Best Foods | Digestion सुधारने के Easy Tips!

बहुत लोग पेट की दिक्कतें जैसे gas, bloating, और constipation का सामना करते हैं। इन दिक्कतों का असली कारण अक्सर पेट की खराब सेहत ही होता है।Gut को लेकर अब भी सवाल हैं? Ask Medwiki पर पाएं भरोसेमंद और verified sources से सही जानकारी।पेट की सेहत सुधारने वाले 5 बेहतरीन खाद्य पदार्थFermented foods पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसमें इडली और डोसा जैसे खाने आते हैं। Fermentation से पेट में अच्छे bacteria बढ़ते हैं, जो पाचन को बेहतर करते हैं। जब आप डोसा बना रहे हो, तब यह ज़रूर देखें कि वह properly fermented हो, नहीं तो उसका असर उतना अच्छा नहीं होगा।Prebiotics एक प्रकार का fiber होता है जो पेट के अच्छे bacteria को बढ़ाने में मदद करता है। आपके खाने में prebiotic से भरी चीज़ें शामिल करने से आपका पाचन बेहतर हो सकता है। प्याज़, लहसुन, सेब, केला, जई, और गुड़ जैसे खाने prebiotics के अच्छे स्रोत हैं। ये आपके पेट की सेहत को बेहतर करते हैं और आपका immune system भी मज़बूत करते हैं।Fiber सही digestion के लिए ज़रूरी होता है। अनाज़, फल, सब्ज़ी, और ड्राई फ़्रूट जैसी चीज़ें fiber में भरपूर होती हैं। ये bowel movements को सही करते हैं और digestive system को अच्छे से चलने में मदद करते हैं। जो लोग constipation का सामना कर रहे हैं, उनके लिए high-fiber foods काफी फायदेमंद हो सकते हैं।Omega-3 fatty acids आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं! ये दिल और दिमाग़ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अख़रोट, अलसी के बीज, और मछली omega-3 के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें अपने ख़ाने में शामिल करने से पेट की सेहत काफ़ी हद तक ठीक हो सकती है।Polyphenols ऐसे compounds होते हैं जो बेरीज, डार्क चॉकलेट, और ग्रीन टी में मिलते हैं। ये पेट में अच्छे bacteria की कमी को दूर करते हैं और harmful bacteria को कम करते हैं। Polyphenol से भरे खाने anti-aging के लिए भी लाभदायक होते हैं।तो, इन चीज़ों को अपने खाने में शामिल करना शुरू करें और देखें आपके पेट की दिक्कतें कैसे ठीक होती हैं!Source:- 1. https://newsinhealth.nih.gov/2017/05/keeping-your-gut-check 2. https://www.health.harvard.edu/blog/how-and-why-to-fit-more-fiber-and-fermented-food-into-your-meals-202404263036

image

1:15

क्या आप स्वस्थ रहना चाहते हैं? नाश्ते में शामिल करें ये 7 चीज़ें।

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी meal होता है। इसमें ऐसा ख़ाना शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो।आइए जानते हैं 7 ऐसे खाने के बारे में जो आपकी सुबह की डाइट का हिस्सा होना चाहिए।अंडे सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। ये protein और healthy fats से भरे होते हैं, जो आपको लंबे समय तक शक्ति देते हैं। ये brain development में मदद करते हैं और liver function को भी बेहतर बनाते हैं। आप अंडों को उबालकर या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।जई fiber, protein, और essential vitamins से भरा होता है। ये bad cholesterol को कम करने में मदद करता है। ये आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। ज़्यादा स्वाद और पोषण के लिए, आप जई में दूध और almond butter मिलाकर खा सकते हैं।अलसी के बीज omega-3 fatty acids, fiber, और antioxidants से भरे होते हैं। ये healthy fats inflammation को कम करते हैं और bad cholesterol को भी घटाते हैं, जो आपके दिल की सेहत को बेहतर करता है।बेरीज़ स्वादिष्ट होने के साथ antioxidants से भरी होती हैं, जो दिल की बीमारियों को कम करती हैं। ये fiber में भी भरपूर होती हैं, जिसके कारण आप ज़्यादा समय तक भूक नहीं लगती है। आप इन्हें स्मूथीज़, ओटमील, या योगर्ट में डालकर खा सकते हैं।नट्स और नट बटर protein, healthy fats, और fiber में भरपूर होते हैं। ये आपको शक्ति देते हैं, और दिल की सेहत को भी बेहतर करते हैं।केला potassium से भरपूर होता हैं, जो blood pressure को कम करने में मदद करता हैं। इनमें fiber भी होता हैं, जो पाचन को बेहतर करता है। आप केले को स्मूथीज़ या ओटमील में डालकर खा सकते हैं।ग्रीक योगर्ट protein और calcium का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को बेहतर बनाता है। इसमें probiotics भी होते हैं, जो gut health के लिए फायदेमंद हैं। आप इसे फल, नट्स, और बीज के साथ मिलाकर पोषक नाश्ता बना सकते हैं।इन खानों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करके, आप बेहद तंदुरुस्त बन सकते हैं।Source:-1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC8073301/ 2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6567219/

image

1:15

अंजीर के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे अंजीर आपकी सेहत को सुधार सकता है!

अंजीर, जो कि Figs के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वादिष्ट फल है जो कई सालों से लोगों के बीच में लोकप्रिय है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं है, बल्कि इसके कई सारे फायदे भी हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं कि आपको अंजीर रोज़ क्यों खाना चाहिए और यह कैसे आपकी सेहत को बेहतर कर सकता है!अंजीर में fiber बहुत ज़्यादा होता है, जो आपके bowels को साफ़ करने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। अगर आपको constipation की दिक्कत है, तो अंजीर ज़रूर खाएं। यह आपकी सारी दिक्कतों को जल्दी से ठीक कर देगा।अंजीर antioxidants, vitamins और minerals से भरपूर होता है जो त्वचा को अच्छा बनाते हैं। अगर आप अपनी त्वचा को चमकदार रखना चाहते हैं और झाइयों से बचना चाहते हैं, तो अंजीर अपने खाने में ज़रूर शामिल करिए।अंजीर में calcium, magnesium और phosphorus जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी हड्डियों को मज़बूत रखते हैं। यह आपकी हड्डियों को support देने के लिए एक अच्छा फल है।अंजीर में potassium होता है, जो आपके शरीर के sodium levels को कम करने में मदद करता है। यह high blood pressure को रोकने में भी मदद करता है।अगर आप अपने hormonal balance को सही करना चाहते हैं, तो अंजीर आपकी मदद कर सकता है। इसमें magnesium और zinc होता हैं, जो आपके hormones को अच्छे से संतुलित करते हैं।अंजीर के पोषक तत्व आपके reproductive system के लिए भी काफ़ी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप baby planning कर रहे हैं, तो अपने ख़ाने में अंजीर को शामिल करना आपकी fertility के लिए लाभदायक हो सकता है।अंजीर कैसे खाएं?अब आप सोच रहे होंगे कि अंजीर को अपने खाने में कैसे शामिल करें? आप दो आसान तरीको से इसे अपने खाने में शामिल कर सकते हैं:2 अंजीर को रात भर पानी में भीगने छोड़ दीजिए। सुबह पानी पीजिए और फिर भिगोए हुए अंजीर भी खा लीजिए। आप इसमें थोड़ा सा शहद भी डाल सकते है।आप अंजीर को दूध के साथ उबाल सकते हैं और दूध को पीने के बाद अंजीर खा सकते हैं।तो आज ही अंजीर खाना शुरू करें और उसके कई फायदों का लुत्फ़ उठाएं!Source:- 1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10255635/ 2. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30884655/

image

1:15

सर्दियों में आँवला खाने के फायदे! जानें आँवला के 6 खास गुण!

सरदियों में आँवला को अपनी अपने में शामिल करना ना भूलें। ये खट्टा फल कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसे खाकर आप सर्दियों के दिनों में भी तंदुरुस्त रह सकते हो।आंवला को लेकर और जानकारी चाहिए? हमारा भरोसेमंद हेल्थ असिस्टेंट Ask Medwiki पर आपकी मदद के लिए तैयार है।चलिए देखते हैं की आँवला सर्दियों में क्यों इतना फायदेमंद होता है:आँवला में vitamin C होता है जो immunity को बढ़ाने में मदद करता है. ये vitamin C content आपके immune system को मज़बूत बनाता है, जिसके कारण सर्दियों में होने वाली बीमारियों से लड़ना आसान हो जाता है!आँवला में antioxidants होते हैं जो चेहरे की झाँई और fine lines को कम करते हैं. ये pigmentation को भी कम करता है और उन skin infections को ठीक करता है, जो सर्दियों के मौसम में आम होते हैं. आँवला में vitamin C भी होता है जो collagen production में मदद करता है, जिससे skin मूलायम और चमकदार बनती है. आप आँवला पाउडर को दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे और बालों पर लगा सकते हैं.सर्दियों के दौरान काफ़ी लोगों को dry scalp और hair का problem हो जाता है. आँवला dandruff को कम करता है, और hair growth को बढ़ाता है.आप सर्दी के मौसम में, आँवला के तेल या पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर scalp पे massage करें और hair problems से छुटकारा पायें।आँवला में chromium होता है जो blood sugar levels को control करता है और insulin sensitivity को भी ठीक करता है. ये सर्दियों में diabetes manage करने का एक बेहतरीन फल है.आँवला antioxidants से भरा हुआ होता है जो bad cholesterol को शरीर से निकालता हैं. इससे heart diseases का ख़तरा कम होता है. आँवला में flavonols जैसे phytonutrients भी होते हैं जो blood pressure को कम करते हैं और blood vessel function को भी improve करते हैं.आँवला digestion के लिए भी अच्छा होता है. ये constipation में मदद करता है और acidity को रोकता है।आप आँवला को अपने खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. आँवला के रस को गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट पी सकते हैं, या आँवला की चटनी बना सकते हैं, या बाल और त्वचा में लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.तो इस सर्दी के मौसम में आँवला का मज़ा ज़रूर लीजिए।Source:- 1. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10934303/ 2. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/21317655/

image

1:15

चिया सीड्स – छोटे बीज, बड़ी सेहत!

दिखने में भले ही छोटे हों, लेकिन सेहत पर इनका प्रभाव बेहद गहरा है। चिया सीड्स आज दुनिया भर में सुपरफूड के रूप में मशहूर हैं, और इसकी वजह सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि इनका वास्तविक पोषण मूल्य है। आपने इन्हें स्मूदी, दही, ओट्स या सलाद के ऊपर छिड़का हुआ देखा होगा। पहली नज़र में ये आम बीजों की तरह दिखते हैं, लेकिन इनके अंदर छुपा पोषण इन्हें बेहद खास बनाता है।चिया सीड्स को सबसे अधिक लोकप्रियता इसलिए मिली है क्योंकि ये उपयोग में आसान हैं, किसी विशेष तैयारी की ज़रूरत नहीं होती, और रोज़ाना खाने पर शरीर की कई ज़रूरतों को पूरा करते हैं। चाहे आप एक छात्र हों जो क्लास और पढ़ाई के बीच भागदौड़ में रहते हों, या एक कामकाजी व्यक्ति हों जिसकी जीवनशैली काफी व्यस्त है, या बस कोई ऐसा जो थोड़ा–बहुत हेल्दी खाना शुरू करना चाहता है—चिया सीड्स एक परफेक्ट शुरुआत हैं।लोग अक्सर बड़े–बड़े बदलावों की तलाश में रहते हैं, लेकिन हमारे शरीर पर असली असर छोटी–छोटी, नियमित आदतों से आता है। और चिया सीड्स ऐसी ही एक छोटी आदत हैं जो धीरे–धीरे आपकी सेहत को बेहतर बनाती हैं—चाहे बात पाचन की हो, ऊर्जा की हो, या मानसिक स्वास्थ्य की।चिया सीड्स इतने खास क्यों हैं?चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इनके अंदर मौजूद हर तत्व शरीर के अलग–अलग हिस्सों को फायदा पहुंचाता है। एक छोटी सी मात्रा में ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं:फाइबरप्लांट–बेस्ड प्रोटीनओमेगा-3 फैटी एसिडएंटीऑक्सीडेंटकैल्शियममैग्नीशियमफॉस्फोरसज़्यादातर खाने में एक–दो ही फायदे होते हैं, लेकिन चिया सीड्स कई तरीकों से शरीर को सपोर्ट करते हैं। इससे भी अच्छी बात यह है कि इन्हें खाने के लिए किसी विशेष तैयारी, कुकिंग या समय की ज़रूरत नहीं होती। बस एक चम्मच अपने खाने में मिला दीजिए और पोषण का स्तर तुरंत बढ़ जाता है।पाचन को मजबूत बनाते हैंआजकल पाचन समस्याएँ बेहद आम हैं—फुलाव, गैस, अनियमित पेट साफ़ होना, कब्ज़ आदि। इसकी मुख्य वजह है कम फाइबर का सेवन। चिया सीड्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पानी सोखकर एक जिलेटिन जैसा जेल बनाता है। यह जेल पाचन तंत्र में आसानी से आगे बढ़ता है और भोजन को सुगमता से बाहर निकालने में मदद करता है।इससे ना सिर्फ कब्ज़ में राहत मिलती है, बल्कि पेट लंबे समय तक हल्का और आरामदायक महसूस करता है। साथ ही, एक स्वस्थ पाचन प्रणाली शरीर की इम्यूनिटी, ऊर्जा और मूड को भी प्रभावित करती है।अगर आप इन्हें खाना शुरू कर रहे हैं, तो एक टीस्पून से शुरुआत करें और धीरे–धीरे मात्रा बढ़ाएँ। soaked चिया सीड्स यानी पानी में भिगोए हुए बीज पाचन के लिए सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि वो शरीर के लिए आसान होते हैं।लंबे समय तक ऊर्जा देते हैंकई लोग सुबह तो फ्रेश महसूस करते हैं लेकिन दोपहर तक उनका एनर्जी लेवल गिर जाता है। इसका कारण अक्सर ऐसा भोजन होता है जो रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ाता और उतनी ही तेजी से गिरा देता है। चिया सीड्स पाचन को थोड़ा धीमा करते हैं, जिससे ऊर्जा धीरे–धीरे रिलीज़ होती है।इसका फायदा यह है कि दिनभर ऊर्जा स्थिर रहती है।छात्र ज्यादा देर तक फोकस कर पाते हैंऑफिस में काम करते लोग थकान कम महसूस करते हैंघर के काम संभालने वाले लोग चिड़चिड़ापन से बचते हैंचिया सीड्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन दोनों ही मिलकर भूख को नियंत्रित रखते हैं और अनहेल्दी स्नैक्स की craving कम करते हैं।ओमेगा-3 से दिल और दिमाग की सेहत सुधरती हैआमतौर पर लोग ओमेगा-3 फैट्स के लिए मछली पर निर्भर रहते हैं, लेकिन चिया सीड्स एक बेहतरीन प्लांट–बेस्ड विकल्प हैं। ओमेगा-3 फैट्स शरीर में सूजन कम करते हैं, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करते हैं।वेजिटेरियन या वेगन लोगों के लिए ये बेहद उपयोगी हैं क्योंकि इन्हें रोज़ाना खाना मुमकिन और आसान है।नियमित सेवन से:याददाश्त बेहतर होती हैध्यान केंद्रित रहता हैहार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता हैमजबूत हड्डियाँ और मसल्सकैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस—ये तीनों मिनरल्स हड्डियों और मांसपेशियों के लिए ज़रूरी हैं। कई लोगों की डाइट में इनकी कमी रहती है, खासकर उन लोगों की जो दूध या डेयरी नहीं लेते।चिया सीड्स इन आवश्यक मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी हैं क्योंकि इन्हें ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव की ज़रूरत होती है।हाइड्रेशन में मदद करते हैंचिया सीड्स पानी सोखकर उसका कई गुना हो जाते हैं। यही क्षमता इन्हें हाइड्रेशन के लिए खास बनाती है। जब इन्हें भिगोया जाता है, तो ये धीरे–धीरे शरीर में पानी रिलीज़ करते हैं।यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो:वर्कआउट करते हैंगर्म मौसम में रहते हैंलंबे समय तक बाहर काम करते हैंइससे शरीर ताज़ा रहता है और वर्कआउट की क्षमता भी बढ़ती है।खाने में मिलाना बेहद आसानचिया सीड्स का असली फायदा यह है कि ये स्वाद को नहीं बदलते। मतलब—इन्हें किसी भी भोजन में आसानी से मिलाया जा सकता है।आप इन्हें जोड़ सकते हैं:स्मूदीदहीसलाददूधओट्सडिटॉक्स ड्रिंकसूपबेकिंग आइटम्सइनकी shelf life भी लंबी होती है, इसलिए इन्हें स्टोर करना आसान है।मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सपोर्टहमारी मानसिक स्थिति बड़ी हद तक हमारे शरीर की आंतरिक सेहत पर निर्भर करती है। बेहतर पाचन, स्थिर ऊर्जा स्तर और सही पोषण—ये तीनों ही मानसिक संतुलन के लिए ज़रूरी हैं।चिया सीड्स इन तीनों को सपोर्ट करते हैं, इसलिए नियमित सेवन से:दिमाग साफ़ महसूस होता हैफोकस बेहतर होता हैमूड स्थिर रहता हैचिंता कम होती हैबच्चों और परिवार के लिए भी सुरक्षितचिया सीड्स बच्चों के लिए भी सुरक्षित हैं, बस मात्रा कम रखें। इनका स्वाद हल्का होता है, इसलिए इन्हें बच्चों के पसंदीदा भोजन में मिलाना आसान है।जैसे:पैनकेकफ्रूट शेकमफिनहोममेड एनर्जी बारइससे बच्चों की फाइबर और कैल्शियम की जरूरत भी अच्छी तरह पूरी होती है।पर्यावरण के लिए भी अच्छा विकल्पकुछ लोग खाने का चुनाव सिर्फ स्वाद या सेहत के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के लिए भी करते हैं। चिया सीड्स की खेती में ज्यादा पानी या संसाधनों की जरूरत नहीं होती, इसलिए ये एक sustainable food choice माने जाते हैं।इनकी लंबी shelf life घर में food waste भी कम करती है।रोज़ाना चिया सीड्स कैसे खाएँ?शुरुआत करने के आसान तरीके:स्मूदी में मिलाएँरात में भिगोकर सुबह खाएँदही या ओट्स पर छिड़केंपानी/नारियल पानी में मिलाकर detox drink बनाएंसलाद या सूप में मिलाएँहेल्दी चिया पुडिंग बनाएंबस 1–2 teaspoons से शुरुआत करें और धीरे–धीरे बढ़ाएँ।निष्कर्षचिया सीड्स का असली जादू उनकी सादगी में है। बिना किसी बड़े बदलाव के ये आपके पाचन, ऊर्जा, हड्डियों, दिल, दिमाग और त्वचा तक को लंबे समय में बेहतर बनाते हैं।छोटे–छोटे बीज, लेकिन इनका असर लगातार खाने पर बहुत बड़ा होता है। एक चम्मच रोज़—और आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत में धीरे–धीरे सकारात्मक बदलाव आने लगे हैं। विस्तृत जानकारी के लिएMedWiki देखेंअक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न1. क्या मैं रोज़ाना चिया सीड्स खा सकता/सकती हूँ?हाँ, ज़्यादातर लोग इन्हें रोज़ाना सुरक्षित रूप से खा सकते हैं। बस शुरुआत कम मात्रा से करें और धीरे–धीरे मात्रा बढ़ाएँ।2. चिया सीड्स पाचन में कैसे मदद करते हैं?चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर होता है जो पानी सोखकर जेल बनाता है। यह जेल भोजन को आसानी से आगे बढ़ने में मदद करता है और पाचन को सुचारू बनाता है।3. क्या चिया सीड्स ऊर्जा बढ़ाते हैं?हाँ, ये पाचन को धीमा कर देते हैं, जिससे ऊर्जा धीरे–धीरे और लंबे समय तक मिलती रहती है।4. चिया सीड्स कच्चे खाएँ या भिगोकर?दोनों तरीके सही हैं। भिगोए हुए चिया सीड्स पचने में आसान होते हैं, जबकि कच्चे चिया सीड्स हल्का क्रंच जोड़ते हैं।5. क्या चिया सीड्स वजन प्रबंधन में मदद करते हैं?हाँ, इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है।6. क्या चिया सीड्स बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?हाँ, बिल्कुल। कम मात्रा में इन्हें बच्चों के खाने या स्नैक्स में आसानी से मिलाया जा सकता है।7. क्या चिया सीड्स हाइड्रेशन में मदद करते हैं?हाँ, भिगोए हुए चिया सीड्स पानी सोखकर धीरे–धीरे शरीर में रिलीज़ करते हैं, जिससे हाइड्रेशन बेहतर होता है।

image

1:15

इन 5 चीज़ों में है दूध से भी ज़्यादा कैल्शियम। आइए जानें!

कैल्शियम आपकी हड्डियों और दाँतों को मज़बूत रखने में मदद करता है। आपके शरीर का 99% कैल्शियम इन्ही जगहों में मौज़ूद होता है।जब आपके शरीर को ढँग से कैल्शियम नहीं मिलता, तब वह आपके हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है। इस वजह से आपको हड्डियों में दर्द, और fractures तक हो सकते है।इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप अपने कैल्शियम इंटेक का ध्यान रखें।कैल्शियम की कमी क्यों होती है?अगर आप कैल्शियम से भरपूर खाना नहीं खाते है, तो आप को कैल्शियम की कमी हो सकती हैं।कभी-कभी, आपका शरीर कैल्शियम को ढंग से absorb नहीं कर पाता है जिसके कारण भी आप को कैल्शियम की कमी हो सकती हैं।ज़्यादा चाय, coffee पीने से आपका शरीर calcium absorption को रोक सकता है।तो, ये रहे 5 शाकाहारी ख़ाने जिनमें दूध से भी ज़्यादा कैल्शियम होता हैं:तिल (Sesame Seeds)तिल कैल्शियम से भरा होता है।100 ml दूध में 125 mg कैल्शियम होता है, लेकीन 100 gram तिल में 975 mg कैल्शियम होता है—लगभग 8 गुना ज़्यादा! तिल में magnesium, zinc, और एक compound sesamin भी होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। आप तिल को दाल में मिलाकर खा सकते हैं या फिर गुड़ के साथ मिलाकर तिल के लड्डू बना सकते हैं।कुल्थी दाल (Horsegram)कुल्थी दाल, या horsegram, कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है।100 grams कुल्थी दाल में 300 mg कैल्शियम होता है। यह दाल kidney और gallbladder stones को ख़त्म करने में भी मदद करती है। इसे ख़ाने में शामिल करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।रागी (Finger Millet)रागी भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स है! 100 grams रागी में 330 mg calcium होता है। यह potassium और iron से भी भरा होता है। आप गेहू के आटे के बजाय रागी के आटे से मुलायम रोटियाँ बना सकते है, या इसे डोसा और इडली के batter में मिलाकर खा सकते हैं।राजगीर (Amaranth)राजगीर, अमरंथ के नाम से भी जाना जाता है।100 grams राजगीर में 340 mg कैल्शियम होता है। यह सिर्फ कैल्शियम से ही नहीं, बल्कि सारे 9 essential amino acids से भी भरा हुआ होता है, जो इसे एक अच्छा protein सोर्स भी बनाता है। राजगीर gluten-free होता है और आप इसे रोटी या हलवा बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।मोरिंगा (Drumstick Leaves)हर 100 grams मोरिंगा में 440 mg calcium होता है. यह हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप शाकाहारी हो, तो अपने खाने में मोरिंगा शामिल करना कैल्शियम को बढ़ाने का एक आसान तरीक़ा है।इन चीज़ों को अपने ख़ाने में शामिल करने से आपके calcium levels सही रहेंगे और आपकी हड्डियाँ भी मज़बूत बनेंगी।Source:-1. https://www.niams.nih.gov/health-topics/calcium-and-vitamin-d-important-bone-health 2. https://ods.od.nih.gov/factsheets/calcium-HealthProfessional/

Shorts

shorts-01.jpg

घर पर ORS बनाने का सही तरीका क्या है?

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

सांसों की बदबू कैसे दूर करें? जानिए कारण और आसान उपाय!

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

खाने के कुछ देर बाद brush करना क्यों सही होता है?

sugar.webp

Mrs. Prerna Trivedi

Nutritionist

shorts-01.jpg

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में बेल खाना क्यों ज़रूरी है?

sugar.webp

Drx. Salony Priya

MBA (Pharmaceutical Management)